फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man get shot in a clash in Barabanki.

बाराबंकी: रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Feb 2022 11:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Feb 2022 11:43 AM IST
सार

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
A man get shot in a clash in Barabanki.
जिला अस्पताल से घायल लखनऊ रेफर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में रुपयों के लेनदेन को लेकर बाइक सवार बदमाश ने एक दलाल को गोली मार दी। गंभीर दशा में उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल से लेकर एडिशनल एसपी तक मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


मामला नगर कोतवाली के फतेहाबाद बड़ेल का है। पुलिस के मुताबिक फतेहाबाद निवासी अमित उर्फ कैमी (38) प्रॉपर्टी के कारोबार में दलाली का काम करता है। उसने लखनऊ के कई कारोबारियों से प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर मोटी रकम में रखी है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह अमित अपनी बाइक से बड़े निवासी आसाराम के घर आया था। आशाराम भी दलाली का काम करता है। यहां पर अमित बाइक पर ही किसी से फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसकी पीठ से सटाकर गोली मारकर भाग निकला। आसपास के लोग कुछ समझते और युवक को उड़ाते की वह दूर खड़े एक बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गया। आनन-फानन में घायल अमित को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उसकी  हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हाईवे के दूसरी ओर प्लाटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर ऋतुराज व उनके साथियों ने उसे गोली मारी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया की प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई है। घायल प्रॉपर्टी का में दलाली करता था मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed