फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man exploited his wife by his brothers in Mohanlalganj.

बच्चा पैदा न कर पाने पर पति ने भाइयों से कराया यौनशोषण, विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया

Sun, 28 Feb 2021 02:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Feb 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
A man exploited his wife by his brothers in Mohanlalganj.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनलालगंज के एक गांव में महिला को दूसरा बच्चा न होने पर पति ने अपने दो बड़े भाईयों से महिला का यौन शोषण कराया और विरोध करने पर पति ने महिला को शनिवार की रात मारा-पीटा व तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत 1090 पर करने के साथ ही मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर दी लेकिन पीड़ित महिला को मदद नहीं मिली। रविवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे मामले को डीसीपी ने संज्ञान में लिया और मोहनलालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करन के निर्देश दिए, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग की रहने वाली महिला का विवाह मोहनलालगंज के एक गांव में नौ वर्ष पहले हुआ था। विवाह के दो वर्ष बाद महिला को एक बेटा हुआ लेकिन इसके बाद महिला को कोई संतान नहीं हुई जिसके कारण पति-पत्नी में मन मुटव रहने लगा।

शनिवार की रात की गई जबरदस्ती

महिला का आरोप है कि उसका पति अपने दो भाईयों से उसका शारीरिक शोषण कराता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। शनिवार की रात महिला के साथ जबरदस्ती की गई और जब महिला ने विरोध किया तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर एक साथ तीन तलाक बोलकर उसे घर से बाहर भगा दिया।

महिला ने इसकी शिकायत 1090 पर करने के साथ ही मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी लेकिन महिला की मदद नहीं हो सकी और रात भर वह भटकती रही।

रविवार को पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो मोहनलालगंज पुलिस समेत अधिकारी हरकत मे आ गए जिसके बाद डीसीपी रवि कुमार ने इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया।

इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा के मुताबिक महिला की तहरीर पर उसके दो जेठ व पति के विरुद्ध यौनशोषण व तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed