फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man died and three injured in lucknow

कुत्ते को बचाने में खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 02 Mar 2019 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
a man died and three injured in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ के बंथरा के गढ़ी चुनौती में शादी समारोह से लौटते समय कुत्ते को बचाने में कार हाईवे के पास खाई में गिर गई। हादसे में अभिषेक (18)  सहित चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भेजा, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बंथरा बृजेश सिंह के मुताबिक, सरोजनीनगर के बिजनौर निवासी राकेश का बेटा अभिषेक, अपने दोस्त रवि, अभिषेक कुमार और एक अन्य के साथ गढ़ी चुनौती में एक शादी समारोह में गया था। देर रात दो बजे चारो दोस्त कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी कुछ दूर ही निकले थे कि बीच सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार चला रहे रवि ने कट मारा। कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में कई बार पलटती हुई गिर गई। हादसे में चारो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीनों का इलाज चल रहा है। पिता राकेश व मां रानी ने बताया कि अभिषेक इकलौता बेटा था। करीब सात साल पहले बेटी कीर्ति ने हाईस्कूल में फेल होने के कारण फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed