{"_id":"59d0ae834f1c1b79548b520b","slug":"a-man-did-not-pay-43-lakh-after-buying-a-gym-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम खरीदने के बाद हड़पे 43 लाख रुपये, मामले पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम खरीदने के बाद हड़पे 43 लाख रुपये, मामले पर जालसाजी का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के आदेश पर लखनऊ कैंट रोड निवासी अवधेश अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को संजय उपाध्याय के खिलाफ 43 लाख रुपये की जालसाजी का केस कृष्णानगर कोतवाली में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी संचालक अवधेश अग्निहोत्री के मुताबिक, कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी में बना सस्पैन फिटनेस जिम 17 दिसंबर 2015 को संजय को 70 लाख रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
जिम पर उन्होंने पंजाब एंड सिंध बैंक से 10 लाख का लोन ले रखा था। जिसका तीन लाख रुपये उन्होंने जमा किया था। सौदे के दौरान तय हुआ था कि लोन की रकम भी संजय ही चुकाएंगे।
विज्ञापन
इकरारनामे के बाद संजय ने उन्हें 20 लाख रुपये एडवांस दिए थे। शेष 43 लाख रुपये 18 महीने में अदा करने की बात तय हुई थी। उक्त अवधि बीतने के बाद उन्होंने रकम लौटाने का दबाव बनाया तो संजय ने 43 लाख रुपये का चेक दिया।
27 जुलाई को उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी दीपक कुमार से शिकायत की थी।