प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद भी दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती कुबूल न करने पर बौखलाए युवक ने गुरुवार को खूनी होली खेल डाली। घर के बगल में रहने वाली बीकॉम की छात्रा की गोली मारकर हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
गोली की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे तो दोनों के खून से लथपथ शव अपनी अपनी छत पर पड़े थे। युवक के शव के पास उसकी देशी पिस्टल पड़ी हुई थी, जबकि छात्रा की छत पर कारतूस बिखरे हुए थे।
एसपी सुनील सक्सेना ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
छत पर किताबें लेने गई थी युवती
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी मजदूर रामबाबू की बड़ी बेटी पूजा (20) बीकॉम (प्रथम वर्ष) की छात्रा थी। गुरुवार की दोपहर एक बजे पूजा घर की छत पर रखी किताब लेने गई थी।
तभी गोलियां चलने की आवाज आई। मां और छोटी बहन ने छत पर गोली चलने की आवाज सुनी तो वे दोनों ऊपर पहुंचीं।
पूजा का खून से लथपथ शव देख दोनों की चीख निकल पड़ी। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और बगल की छत पर उसी घर के युवक सोनू उर्फ मोनू (25) का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सोनू के शव के पास पिस्टल पड़ा था।