{"_id":"62baf00f986cbe03293876d2","slug":"a-lawyer-murdered-his-wife-in-thakurganj-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Thakurganj: ठाकुरगंज में वकील ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, हिरासत में लिया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Thakurganj: ठाकुरगंज में वकील ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, हिरासत में लिया गया
Tue, 28 Jun 2022 05:45 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:45 PM IST
सार
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में विवाद के बाद पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से हर रोज झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी पति व मृतका पुष्पा देवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड स्थित गोविंदपुरम कालोनी निवासी पुष्पा चौरसिया (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पति ने ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं बंदूक भी जब्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक मूलरूप से उन्नाव औरास के प्रतापखेड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया परिवार सहित कैंपवेल रोड स्थित गोविंदपुरम में परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी पुष्पा चौरसिया और तीन बच्चे हैं। एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं दूसरा बेटा व बेटी साथ रहकर पढ़ाई करते है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अशोक पेशे से वकील थे लेकिन वकालत नहीं चली तो भवन निर्माण सामाग्री की आपूर्ति का काम करने लगे। मंगलवार चार बजे के करीब अशोक और पुष्पा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर नाराज अशोक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली पुष्पा के सीने में लगी। वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुष्पा को ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया है। बंदूक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
अक्सर होता था विवाद
अशोक ने शुरुआती दौर में वकालत की लेकिन उससे घर का खर्च नहीं चल पा रहा था। वकालत छोड़कर उसने भवन निर्माण सामग्री की सप्लाई का काम शुरू किया लेकिन इससे भी जरूरतें पूरी नहीं हो रही थी। आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण अक्सर विवाद होता था। हालात यह थे कि 22 साल का बड़ा बेटा दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसने घर खर्च में हाथ बटांना शुरू किया लेकिन पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर नहीं हुए। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अशोक नशे की हालत में थे। नशे में विवाद हुआ तो गोली मार दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।