{"_id":"616bff8a760ad13d7b120c31","slug":"a-lady-murdered-in-para-thana-kshetra-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हथौड़े से हमला कर महिला की निर्ममता से हत्या, हत्यारों ने पोते को बंद किया था दूसरे कमरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: हथौड़े से हमला कर महिला की निर्ममता से हत्या, हत्यारों ने पोते को बंद किया था दूसरे कमरे में
Sun, 17 Oct 2021 04:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Oct 2021 04:47 PM IST
सार
पारा थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्ममता से हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में 6 साल के पोते संग रहने वाली सरोज सोनी की रविवार भोर दो बदमाशों ने हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। हत्या से पहले हमलावरों की किसी बात को लेकर सरोज से कहासुनी हुई थी, वारदात का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
पारा थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में रहने वाली सरोज सोनी (60) घर में ही परचून की दुकान चलाती थीं। उनके साथ छह साल का पोता रहता था। जबकि सरोज का बेटा राधेश्याम बाराबंकी के रामसनेही घाट स्थित काशीपुर गांव में अपने पैतृक आवास में था।
विज्ञापन
रविवार सुबह सरोज के पोते के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो वह कमरे में बंद मिला जबकि दूसरे कमरे में सरोज की खून से लथपथ लाश मिली। सूचना पर पहुंची पारा थाने की पुलिस ने मौका मुआयना कर पोते से पूछताछ की।
विज्ञापन
इस पर पोते ने बताया कि रविवार भोर बाइक से दो युवक आए थे। उसकी दादी के दरवाजा खोलने पर दोनों किसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करने लगे फिर घर के भीतर आकर पोते को एक कमरे में बंद करने के बाद दोनों युवकों ने हथौड़े से हमला करके सरोज की हत्या कर दी।
पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में सरोज के बेटे राधेश्याम की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके।