{"_id":"6127364de0f42074c8217b4f","slug":"a-labourer-died-in-a-bus-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: हरियाणा से बिहार जा रही बस में मजदूर की मौत ,चालक व परिचालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: हरियाणा से बिहार जा रही बस में मजदूर की मौत ,चालक व परिचालक फरार
Thu, 26 Aug 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:05 PM IST
सार
गुरुवार की सुबह लोनीकटरा थानाक्षेत्र के हाईवे पर मंगलपुर चौराहे के पास निजी बस रोककर एक मृतक को साथी के साथ छोड़ कर चालक परिचालक बस लेकर भाग रहे थे लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के आ जाने पर चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा से बिहार जा रही निजी बस में मजदूर की मौत होने पर चालक व परिचालक फरार हो गए। मृतक को साथी सहित सड़क पर उतार बस लेकर भागने की प्रयास कर रहे थे लेकिन स्थानीय लोगो ने घेर लिया था। 70 से अधिक सवारी लेकर जा रही बस में लखनऊ के पास तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर भी बस नहीं रोका गया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह लोनीकटरा थानाक्षेत्र के हाईवे पर मंगलपुर चौराहे के पास निजी बस रोककर एक मृतक को साथी के साथ छोड़ कर चालक परिचालक बस लेकर भाग रहे थे लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के आ जाने पर चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
दरभंगा बिहार के गांव रजवा बिरोल निवासी बृहस्पति सदा पुत्र सुखदेव सदा सोनीपत हरियाणा में मजदूरी करता था। गांव के ही साथी सोहन सदा के साथ एक निजी बस से वापस घर जा रहा था। साथी सोहन का कहना है कि लखनऊ के आसपास अचानक तबीयत खराब हो गई। चालक से कई बार किसी अस्पताल के पास बस रोकने को कहा लेकिन चालक ने नहीं सुनी। मंगलपुर के पास बस से उतार कर भागने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस में करीब 70 सवारी सवार थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन