{"_id":"62c552929ce2ef6c7842a79a","slug":"a-hut-set-fired-in-deeh-thana-kshetra-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने के लिए झोपड़ी में लगाई आग, दोनों झुलसे, जलकर मर गईं बकरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Raebareli: बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने के लिए झोपड़ी में लगाई आग, दोनों झुलसे, जलकर मर गईं बकरियां
Wed, 06 Jul 2022 05:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:16 PM IST
सार
रायबरेली में जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना में पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जलाई गई झोपड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में तालाब के किनारे रह रहे दंपती को जिंदा जलाने के लिए कुछ लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी और अंदर धुआं भर गया तो दंपती ने चीख पुकार मचाई। चलने फिरने से लाचार पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने में पति भी जल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दंपती की बेटी ने गांव के दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। झोपड़ी में आग से दो बकरियां जल कर मर गईं और खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
ग्राम पूरे लोकई मजरे मऊ गांव निवासी सूरजपाल (65) अपनी पत्नी धनपता (60) के साथ गांव के बाहर तालाब के किनारे 20 वर्ष से झोपड़ी बना कर रह रहा है। मंगलवार की रात दंपती झोपड़ी में लेटे थे तभी गांव के ही बद्री प्रसाद और मेवालाल ने दंपती को मारने की नियत से झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे दोनों झुलस गए और आग से झोपड़ी में रखा 10 बोरी अनाज जल गया।
विज्ञापन
झोपड़ी में बंधी दो बकरी भी जलकर मर गयीं। इलाज के लिए रखा 7000 रुपया भी जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झुलसे दंपती को इलाज के लिए सीएचसी डीह भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित दंपती की पुत्री निर्मला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि जहां पर झोपड़ी रखी है उसी जमीन को लेकर विपक्षियों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते जान से मारने की नीयत से उन्होंने झोपड़ी में आग लगाई। निर्मला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही बद्री प्रसाद और मेवा लाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज सोनकर ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।