शादी में गई मासूम को मिठाई खिलाने के बहाने दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात शादी समारोह में परिवार के साथ गई मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। होश में आने के बाद खून से लथपथ मासूम के रोने की आवाज सुनकर टावर के गार्ड ने उसे परिवारीजनों तक पहुंचाया।
बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम था। यहां पर आई गांव की सात वर्षीय बच्ची को गांव निवासी किशन सोनी (38) मिठाई खिलाने के नाम पर अपने साथ कार्यक्रम स्थल से दूर एक तालाब के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां पर किशन ने मासूम बच्ची से दुराचार किया और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ भाग निकला। कुछ समय बाद जब बच्ची को होश आया तो वह रोने लगी।
वहीं कुछ ही दूरी पर मौजूद टावर के गार्ड संदीप प्रियदर्शी ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो तालाब के पास गया। उसने खून से लथपथ बच्ची को तड़पते देखा।
बच्ची ने बताई पूरी घटना, आरोपी को सजा देना चाहते थे ग्रामीण
गार्ड ने फौरन उसके परिवारीजनों तक पहुंचाया। कुछ देर बाद बच्ची ने परिवारीजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को सजा देने पर उतारू था गांव
आक्रोशित ग्रामीण आरोपी युवक को खुद सजा देने पर उतारू थे। उसे पुलिस से छीनने का प्रयास भी किया गया। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि एसएसपी मोहित गुप्त को खुद मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों को न्याय दिलाने का भरोसा देना पड़ा। तब किसी तरह पुलिस आरोपी को लेकर सीधे थाने गई।
रौनाही थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि बच्ची के पिता ने आरोपी किशन सोनी के खिलाफ दुराचार, पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी आरए कुलदीप नारायण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।