{"_id":"33543d63ea3e33630765d1329ed8f84c","slug":"a-girl-raped-and-murdered-in-sultanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी के बाद की हत्या, निर्वस्त्र कर शव फेंका!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी के बाद की हत्या, निर्वस्त्र कर शव फेंका!
ब्यूरो/अमर उजाला, हलियापुर (सुल्तानपुर)।
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत गई एक युवती की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने बाग में उसका निर्वस्त्र शव पड़ा देखा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार दोपहर बाद घर से थोड़ी दूर स्थित बाग में गई थी। बाग में युवती से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
खेत गए लोगों को झाड़ी में युवती निर्वस्त्र मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते बाग में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।
उधर एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन