फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl get shot in faizabad and died.

शराबी पिता से मां को बचाने में बेटी को लगी गोली, मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
A girl get shot in faizabad and died.
demo pic

शराबी पिता से मां को बचाने आई बेटी की गोली लगने से मौत हो गई। वाकया रविवार रात कुमारगंज थानाक्षेत्र के गांव पालपुर का है।

विज्ञापन

नशे में धुत पिता ने मां पर बंदूक तान मारने की धमकी दी तो उसकी 18 वर्षीय बेटी मां को बचाने सामने आ गई। झीनाझपटी में गोली उसके दाहिने कूल्हे में लगी।

कुमारगंज थानाक्षेत्र के गांव पालपुर का वंश प्रकाश सिंह का रविवार देर शाम शराब के नशे में पत्नी से विवाद शुरू हो गया। वंश प्रकाश ने डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक पत्नी के सीने पर रख दी और मार डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


माजरा देख उसकी 18 वर्षीय पुत्री किरन सिंह मां के बचाव में सामने आ गई और पति-पत्नी व बेटी के बीच बंदूक को लेकर झीना-झपटी शुरू हो गई।

...और अचानक चल गई गोली

A girl get shot in faizabad and died.
demo pic

इसी बीच अचानक बंदूक से फायर हो गया और गोली किरन के दाहिने कूल्हे के पास जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और घायल किरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा भिजवाया।

सीएचसी के डाक्टरों ने फायर इंजरी का मामला देख घयाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां अत्यधिक रक्त स्राव के चलते उसने दम तोड़ दिया।

कुमारगंज पुलिस ने मृतका के गांव पहुंच लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है। वंश प्रकाश मौके पर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed