फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl commits suicide in Faizabad.

UPSSC परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

Sun, 29 May 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 29 May 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
A girl commits suicide in Faizabad.
विलाप करते परिजन व इनसेट में सविता - फोटो : amar ujala

सरकारी नौकरी की आस टूटने से दुखी एक छात्रा का धैर्य जवाब दे गया और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला नगर कोतवाली के मोदहा दक्षिणी का है। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटनाक्रम की जानकारी हासिल की है। घटना को लेकर क्षेत्र में हलचल है।

विज्ञापन


शहर के मोदहा दक्षिणी में बैंक आफ इंडिया के रिटायर्ड सुरक्षा कर्मी उदयराज तिवारी का परिवार रहता है। रविवार की सुबह उनकी छोटी पुत्री सविता तिवारी (22) उर्फ पिंकी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका पाया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई बलराम तिवारी ने बताया कि परिवार में तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह एक कंपनी में प्राइवेट जाब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंकी शहर के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और शहर स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी तथा पढ़ाई-लिखाई के खर्च के लिए घर पर बच्चों को पढ़ाती थी।

लेखपाल भर्ती व ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में भी रही असफल

A girl commits suicide in Faizabad.

पिंकी ने उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग का फॉर्म भरा था। कुछ नंबरों से लेखपाल भर्ती में पीछे रह गई और तीन दिन पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी पद का रिजल्ट निकला तो उसमें भी सेलेक्शन नहीं हुआ।

इसी को लेकर सविता उर्फ पिंकी ने शनिवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी हुई। दरवाजा खुला हुआ था।

शादी करने से पहले चाहती थी नौकरी
छात्रा सविता उर्फ पिंकी के पिता उदयराज तिवारी का कहना है कि बिटिया पढ़ने-लिखने में तेज थी। अक्सर शादी-विवाह की बात चलने पर तुनक जाती थी और अपनी मां से कहा करती थी कि नौकरी मिलने के बाद ही वह शादी करेगी। परिवार पर आर्थिक बोझ न बने, इसके चलते वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।

उसको पूरी उम्मीद थी कि लेखपाल अथवा ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हो जाएगा, लेकिन ऐसा न हो सका। नगर कोतवाल एएन जायसवाल ने रविवार को बताया कि मामले की जानकारी पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed