फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangrape Accused Beaten by Slippers in Village Vardiya Panchayat

गैंगरेप: आरोपियों को पंचायत में चप्पल से पीटा!

Tue, 02 Dec 2014 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिछिया (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिछिया (बहराइच) Updated Tue, 02 Dec 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
Gangrape Accused Beaten by Slippers in Village Vardiya Panchayat

नेपाल की एक किशोरी के साथ शुक्रवार रात को हुए गैंगरेप के मामले में शनिवार देर रात तक वर्दिया गांव के पूर्व प्रधान के घर पंचायत चली। आरोपी माफी मांगने आए तो किशोरी ने उन्हें भरी पंचायत चप्पलों से पीट दिया।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह सुजौली थाने पहुंचकर गैंगरेप के पांचो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

नेपाल के वर्दिया जिला निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात को भारतीय सीमा में नोंमेंस लैंड के निकट स्थित कटियारा गौढ़ी शिव मंदिर परिसर में रामलीला देखने आयी थी। वापस लौटते समय वर्दिया निवासी पांच युवकों ने उसे अगवा कर गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार दोपहर बाद पूर्व प्रधान श्यामलाल के आवास पर सुलह समझौता के लिए पंचायत शुरू हुई।

किशोरी ने समझौता करने से किया इंकार

Gangrape Accused Beaten by Slippers in Village Vardiya Panchayat

लगी पंचायत में किशोरी के परिजन और गांव के लोग जमा थे। दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक पंचायत चली लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी बीच पांचो आरोपी अपनी गलती स्वीकार करने पंचायत में माफी मांगने पहुंच गए। किशोरी ने सभी के सामने युवकों की चप्‍पल से पिटाई की।

किशोरी ने समझौता करने के इंकार कर दिया। इसके चलते पंचायत स्‍थल पर काफी गहमा-गहमी रही। रात में नेपाल के कोठियाघाट चौकी की पुलिस और एसएसबी वर्दिया आउटपोस्ट के जवान भी गांव पहुंचे।

नेपाल पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी और उसके परिजनों को घर भेजा गया। रविवार सुबह किशोरी ने अपनी मां और बहन के साथ सुजौली थाने पहुंचकर गैंगरेप के आरोपी राजू, राजन, किशन, श्यामदेव समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पांचो युवक फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

दूतावास को पत्र लिखने की बात पर हरकत में आई पुलिस

Gangrape Accused Beaten by Slippers in Village Vardiya Panchayat

वर्दिया गांव में पंचायत के दौरान नेपाल पुलिस भी पहुंची थी। उसने पूरे मामले से भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर अवगत कराने की बात कही थी।

इस मामले में कोठियाघाट के एसएसआई मधुकर बिंद और धनौरा पुलिस चौकी इंचार्ज वन बहादुर ने सुजौली पुलिस को पत्र भी लिखा था।

मामले को बढ़ता देख आनन-फानन में पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed