{"_id":"60c83ae8d5b3e96a8b1be989","slug":"a-four-years-old-child-falls-into-a-pathole-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: खेलते-खेलते घर के पास बने गड्ढे में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: खेलते-खेलते घर के पास बने गड्ढे में गिरा मासूम, मौत
Tue, 15 Jun 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:00 AM IST
सार
बहराइच जिले में एक चार साल के मासूम कीगड्ढे में गिरने से मौत हो गई। वो घर के पास ही खेल रहा था।
विज्ञापन
मासूम फैशल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा बाजार में सोमवार की शाम एक चार साल का मासूम घर के पास खेल रहा था। तभी वह खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया। जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। देर शाम जब बच्चे की तलाश परिजनों ने शुरू की तो बच्चे का शव गांव निवासी मनोहर के घर के पास बने गड्ढे में मिला।
विज्ञापन
खैरा बाजार निवासी फैशल (4) पुत्र इम्तियाज सोमवार की शाम तकरीबन 5 बजे घर के समीप खेल रहा था तभी पैर फिसलने से वह घर के पास बने गड्ढे में जा गिरा। जिसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।
विज्ञापन
देर शाम जब फैशल की तलाश परिजनों ने शुरू की तो फैशल का शव गढ्ढे में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलने पर बौंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन