फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A doctor hits stone on a girl's nose.

घर के आगे कुत्ता टहलाने पर डॉक्टर ने पत्थर मारकर लड़की की नाक तोड़ी

Wed, 06 Jun 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jun 2018 01:43 AM IST
A doctor hits stone on a girl's nose.
घायल भव्या - फोटो : amar ujala

लखनऊ के अलीगंज में कृषि विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. मुकेश गौतम की बेटी भव्या अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर निकली थी। वो डॉ. ओझा के घर के आगे कुत्ता टहला रही थी, जिस पर गुस्साये डॉ. ओझा ने भव्या को पत्थर मार दिया, जो कि नाक पर लगा और वह लहूलुहान हो गई। डॉ. ओझा को घर के आगे कुत्ता टहलाने पर आपत्ति थी।



पीड़िता के पिता ने डॉ. एसबी ओझा व उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ. ओझा ने घर के पास कुत्ता टहलाने पर आपत्ति जताई थी। डॉ. गौतम ने बताया कि भव्या की नाक में गहरी चोट आई है।


चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी की बात कही है, जिसके लिए वह उसे दिल्ली ले गए हैं। उनका कहना है कि बेटी को योग की पढाई करने थाईलैंड जाना था लेकिन डॉ. एसबी ओझा ने मामूली सी बात पर उसे पत्थर मारकर जिंदगी चौपट कर दी।

विज्ञापन

कुत्ते की मौत पर डॉक्टर व कंपाउंडर को पीटा

A doctor hits stone on a girl's nose.

वहीं, हसनगंज के बादशाह बाग स्थित पशु अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक कुत्ते की मौत पर कुत्ते के मालिक के परिवारीजनों ने डॉक्टर और कंपाउंडर की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मड़ियांव के श्याम बिहार कॉलोनी निवासी शिवम मां रमादेवी के साथ पालतू कुत्ते का इलाज कराने गया था।

डॉ. आशीष सिंह ने कुत्ते को तीन इंजेक्शन दिए। कुछ देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। इसे लेकर शिवम और रमादेवी ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। विरोध करने पर डॉक्टर और कंपाउंडर की पिटाई कर दी।

आसपास के लोगों ने डॉक्टर और कर्मचारियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को लेकर थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक हरप्रसाद अहिरवार ने बताया कि डॉ. आशीष की तहरीर पर शिवम, शुभम व उसकी मां रमादेवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed