फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple jumped into Gomati river in Lucknow.

लखनऊ: अमेठी निवासी प्रेमी युगल ने हाथों को दुपट्टे से बांधकर गोमती में लगाई छलांग

Sat, 29 May 2021 01:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 May 2021 01:08 PM IST
सार

युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन परिजनों ने उनके प्रेम को स्वीकृति नहीं दी जिससे निराश होकर वो लखनऊ आ गए और गोमती नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
A couple jumped into Gomati river in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के चौक इलाके में स्थित पक्के पुल पर शुक्रवार शाम एक प्रेमी युगल ने हाथ को दुपट्टे से बांधा और गोमती में छलांग लगा दी। सूचना पर रूमी गेट पुलिस चौकी इंचार्ज पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती के बयान से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, अमेठी के संग्रामपुर निवासी पंकज मिश्रा (22) का घर के निकट की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से कुछ वक्त से प्रेम प्रसंग से चल रहा था। घरवालों ने विरोध किया तो हफ्ताभर पहले दोनों भाग निकले।
विज्ञापन


रूमी गेट चौकी इंचार्ज ज्ञानेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम प्रेमी युगल पक्के पुल पर गए और एक-दूसरे के हाथ को दुपट्टे से बांधकर गोमती में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों के साथ पहुंचे ज्ञानेश ने गोताखोरों की मदद से दोनों को निकलवाकर ट्रॉमा सेंटर ले गए। कुछ देर बाद युवती को होश आया और उसने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के घरवालों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed