फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A class three student beaten brutally in Raebareli.

रायबरेली: कक्षा तीन के छात्र को शरारत करने पर शिक्षक ने बुरी तरह पीटा, वायरल हुआ बर्बरता का वीडियो

Wed, 08 Sep 2021 02:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Sep 2021 02:35 PM IST
सार

रायबरेली के एक गांव में प्रधानाध्यापक द्वारा एक बच्चे को बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, प्रधानाध्यापक ने खुद भी इसे स्वीकार किया है।

 

विज्ञापन
A class three student beaten brutally in Raebareli.
बच्चे की पीठ पर मौजूद बर्बरता के निशान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय हटवा में कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे की पीठ पर डंडे से मार के निशान दिख रहे हैं।

विज्ञापन


पिटाई स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा करने की बात बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक ने भी बच्चे की शरारत के बाद गुस्से में मार देने की बात स्वीकार की है। कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव निवासी गुरूदेव शरण का सात वर्षीय बेटा गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में कक्षा तीन का छात्र है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार मौर्य ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की है। बच्चे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे की पीठ पर डंडे के कई निशान बने हैं और उसकी पीठ लाल पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा वीडियो में स्कूल के प्रधानाध्यापक के डंडे से मारने की बात कह रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने मामले की शिकायत नहीं की है।


इस बाबत जब प्रधानाध्यापक संदीप कुमार से पूछा गया तो बताया कि बच्चा समझाने के बावजूद बार बार शरारत कर रहा था, जिससे गुस्से में मार दिया है। उधर इस बाबत बीइओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed