{"_id":"606355c18ebc3ed3f712a49b","slug":"a-clash-between-two-groups-in-gauriganj-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं पर हमले का आरोप, कार्रवाई के लिए नाराज ग्रामीणों ने घेरा एसपी आवास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं पर हमले का आरोप, कार्रवाई के लिए नाराज ग्रामीणों ने घेरा एसपी आवास
Tue, 30 Mar 2021 10:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के पूरे बनिया मजरे मझवारा में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर महिलाओं पर लाठी से हमला करने के साथ जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर लोगों ने एसपी आवास का घेराव किया।
विज्ञापन
गांव की विमला का आरोप है कि मामूली बात से नाराज भटगवां निवासी राहुल, रोहित, बृजेश, राजकरन, सुंदर, मोहित आदि ने सोमवार को घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के जेवरात भी लूट लिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख सभी भाग निकले। हमले में सरस्वती, विमला, बदला, रीता, विमलेश, सोनू व धर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाएं थाने पहुंचीं, जहां सुनवाई न होने से नाराज ग्रमीणों ने थाने के साथ एसपी आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया लूट का आरोप गलत है। दो पक्षों में मारपीट हुई है। विवाद की सूचना पर विमला की तहरीर पर राहुल, रोहित, बृजेश, राजकरन, सुंदर व मोहित तथा दूसरे पक्ष की पूजा की तहरीर पर हरिहर उपाध्याय, बाबूलाल, सियाराम, विश्राम, महेश, रूपनाथ, विशंभर, विनोद कुमार व रामकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।