फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A boy get shot by a man in Lakhimpur Khiri.

गुटका उधार न देने पर बालक को गोली मारी, मौत

Tue, 25 Nov 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 25 Nov 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
A boy get shot by a man in Lakhimpur Khiri.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकसोहा के मजरा मुकुंदा निवासी रामभजन वर्मा के पुत्र कपिल वर्मा (11) की रविवार रात करीब नौ बजे गांव के गुड्डू गौतम ने घर में घुसकर सीने में गोली मार दी। कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता रामभजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रात में ही एसपी अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गुड्डू शराब के नशे में रामभजन के घर में ही चलने वाली दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकान पर रामभजन का बेटा कपिल बैठा हुआ था। गुड्डू ने उससे गुटका मांगा और पैसे बाद में देने की बात कही। कपिल ने उधार देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इससे गुड्डू बौखला गया और वापस जाकर उसने साथियों के संग शराब पी। करीब आधा घंटे बाद गुड्डू दोबारा तमंचा लेकर दुकान पर आया। तब तक दुकान बंद हो चुकी थी और कपिल सो गया था। इस कारण गुड्डू सीधे घर में दाखिल हो गया और भाई नीरज के साथ सो रहे कपिल के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद गुड्डू भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा नहीं पहुंच सका अस्पताल

A boy get shot by a man in Lakhimpur Khiri.

इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और कपिल को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन तब तक कपिल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed