फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in aazadnagar

गए थे ससुराल, इधर चोरों ने उड़ाया जेवर और नगद माल

Sat, 03 Aug 2013 07:25 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 07:25 AM IST
विज्ञापन
robbery in aazadnagar

कृष्णानगर के आजादनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात चोरों ने समारोह में गए शिक्षक के घर का ताला तोड़ पचास हजार की नगदी समेत तीन लाख के जेवर उड़ा दिए।

विज्ञापन


दोपहर में घर लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर तहरीर ले ली है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ निवासी बृज किशोर सिंह न्यू पब्लिक स्कूल श्रीनगर शाखा में भौतिक विज्ञान पढ़ाते हैं। बृज किशोर पत्नी व दो बच्चियों के साथ आजादनगर मोहल्ले में प्रताप सिंह के मकान में किराएदार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृज किशोर घर में ताला बंद कर बृहस्पतिवार को परिवार के साथ साले के घर समारोह में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बंगला बाजार गए थे। शुक्रवार दोपहर मकान मालिक प्रताप ने बृज किशोर के कमरे का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर ढाई बजे बृज किशोर घर पहुंचे तो कमरे व अलमारी का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था।

बृज किशोर का कहना है कि चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये समेत सोने का एक जोड़ी हार, सोने का एक जोड़ी कंगन, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने की नथ व चांदी की नौ जोड़ी पायल चोरी कर ली।

जेवरात की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने करीबियों पर शक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed