{"_id":"124-63694","slug":"Lucknow-63694-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश, बंधक बना महिला से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाश, बंधक बना महिला से लूटपाट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर में सोमवार दोपहर घर में घुसे बदमाश ने महिला को गला दबाकर धमकाया और गहने व नगदी लूटने के बाद कमरा बाहर से बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
इस बीच अचानक घर लौटे पति ने पत्नी की चीख सुनकर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। मामला संदिग्ध बता रही पुलिस ने चार व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विनम्रखंड निवासी वाहन चालक रमेश यादव के घर दोपहर ढाई बजे एक बदमाश घुस गया। आराम कर रही उसकी पत्नी मनीषा को गला दबाकर धमकाया और मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी उतरवाने के साथ ही सेफ में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मनीषा को कमरा में बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
इस बीच रमेश अचानक घर लौटा। कमरे से पत्नी की चीख सुनकर दरवाजा खोला। मामले की जानकारी पर उसे लेकर थाने पहुंचा। मनीषा का कहना है कि वह दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे का दरवाजा भिड़ा कर सो गई थी।
चहारदीवारी कूदकर आए बदमाश ने वारदात अंजाम दी और फरार हो गया। मामला संदिग्ध बता रहे एसओ विभूति खंड पंकज सिंह ने बताया चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।