फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing in lucknow

सरेआम लड़की से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Mon, 22 Jul 2013 12:36 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
eve teasing in lucknow

पॉलीटेक्निक चौराहे पर रविवार रात अपने मित्र के साथ सड़क किनारे खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही युवती से तीन शोहदों ने छेड़खानी की।

विज्ञापन


विरोध पर उसे व उसके दोस्त को पीटा। दोनों ने राहगीरों की मदद से एक शोहदे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंदिरानगर के भूतनाथ क्षेत्र में एक निजी कंपनी के ऑफिस में कार्यरत युवती रविवार रात ऑफिस से लौटते समय पॉलीटेक्निक चौराहे पर गोमतीनगर निवासी अपने मित्र अनुज दीक्षित के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी।


इस बीच तीन शोहदों ने युवती पर फब्तियां कसकर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर युवती की पिटाई करने लगे।

बीचबचाव कर रहे अनुज पर भी हमला कर दिया। दोनों ने दुस्साहसी शोहदों का मुकाबला करने के साथ राहगीरों की मदद से एक शोहदे को पकड़ा और उसे गाजीपुर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


उसकी पहचान इंदिरानगर निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

युवती का कहना है कि वह रोजाना ऑफिस के बाद पॉलीटेक्निक चौराहे के रास्ते गोमतीनगर के खरगापुर स्थित घर जाती है। ये शोहदे आए दिन उस पर छींटाकशी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed