फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5th class student committed suicide

पांचवी की छात्रा ने लगाई फांसी, हैरान कर देगी वजह

Mon, 09 Nov 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ (ब्यूरो)
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ (ब्यूरो) Updated Mon, 09 Nov 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
5th class student committed suicide

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बार-बार पढ़ाई को लेकर ताना सुनने से दुखी पांचवीं की एक छात्रा ने रविवार शाम फांसी लगा ली। दो दिन से गुमसुम बेटी को अकेला छोड़कर परिवारवाले काम करने गए थे।

विज्ञापन


शाम को लौटे तो उन्हें बच्ची की लाश फंदे पर लटकी दिखी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के मुताबिक, गांव परवरपूरब निवासी किसान मेढ़ीलाल रावत की बेटी नैना (11) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


नैना स्कूल जाने के लिए तैयार हुई तो घर में झगड़ा होने लगा। इस दौरान परिवार की ही एक महिला ने नैना की पढ़ाई को लेकर ताना मारा।

इसे लेकर नैना की कहासुनी भी हुई। इसके चलते नैना दो दिन से काफी गुमसुम थी। शनिवार को वह स्कूल भी नहीं गई। रविवार को नैना के पिता मेढ़ीलाल खेतों में काम करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई हरिशंकर , केशव, अनिल, सरोज भी काम पर गए थे। शाम को इंद्राणी घर लौटी तो उसने देखा कि नैना घर में बांस की बल्ली और धोती के सहारे लटकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed