{"_id":"599492f64f1c1bf10f8b46d1","slug":"51502909174-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर युवक की जान गई
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। तालाब पर मछली की रखवाली कर रखे दिव्यांग युवक की सोमवार रात डूब कर मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरहुंआ निवासी राजेश (35) दिव्यांग है। युवक गांव के ही एक तालाब पर मछली की रखवाली करने का काम करता था। सोमवार देर रात तालाब के किनारे पैर खिसक जाने से वह तालाब मे चला गया। गांव के कुछ लोग मंगलवार सुबह तालाब ओर गए तो देखा राजेश का शव उतरा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घरवालों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरियाबाद थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।