{"_id":"4d1882482dc67ba6b26a51aa29a0e680","slug":"5-year-old-boy-killed-brutally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को मारकर 'अंकल' ने मांगी आठ लाख फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को मारकर 'अंकल' ने मांगी आठ लाख फिरौती
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 27 Nov 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दरिंदों ने पैसे के लालच में एक मासूम का बेरहमी से कत्ल कर डाला।
विज्ञापन
अपहरण और हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि एक ऐसा शख्स था जिसे वह अंकल कहा करता था। इस हैवान हत्यारे ने खुद बताया कि वह बच्चे की मासूमियत से डर गया और तभी उसकी हत्या की।
मामला राजधानी के ठाकुरगंज इलाके का है। लाई-चना का ठेला लगाने वाले मनोज कुमार गुप्ता का पांच वर्षीय शिवम दिन में वक्त गुजारने के लिए घर के सामने की ही संतोष सोनी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बैठ जाता।
विज्ञापन
वहां वह खेलता और अपने संतोष अंकल से खूब बातें करता। एक दिन न जाने संतोष के दिमाग में क्या खुराफात सूझी कि उसने अपने भांजे सोनू और दोस्त अजय के साथ मिलकर शिवम के अपहरण की योजना तैयार कर डाली।
विज्ञापन
24 नवंबर की शाम शिवम दुकान से उठकर अपने घर जा ही रहा था कि सोनू ने बीच रास्ते से उसे उठा लिया। शिवम सोनू को पहचान गया और बोला, 'अंकल, मुझे कहां ले जा रहे हो। मेरी चप्पल गिर गई है।'
इस बात से सहमे सोनू ने अजय के साथ हत्या की साजिश रच डाली। मासूम शिवम का बेरहमी से गला दबाया और मारकर घैला पुला से गोमती में फेंक दिया।
खुद ही कुबूला अपना जुर्म
इसके बाद भी इन तीनों की पैसे की भूख नहीं मिटी। मनोज को फोन किया और बच्चे के बदले आठ लाख रुपये फिरौती की मांग की। इस दौरान, मनोज अपने गुमशुदा बेटे की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा चुका था। पुलिस ने सर्विलांस लगाया तो तीनों हत्थे चढ़ गए और खुद ही अपना जुर्म कुबूल लिया।
फिलहाल, पुलिस इन तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।