Chocolate Theft: बंद मकान का ताला तोड़कर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चुरा ले गए चोर
चिनहट में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट के देवराजी विहार कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी राजेंद्र सिंह सिद्घू के बंद मकान का ताला तोड़कर सोमवार रात चोर 17 लाख रुपये की चॉकलेट चोरी कर ले गए। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, देवराजी विहार में राजेंद्र सिंह सिद्घू परिवार सहित रहते थे। उन्होंने दो महीने पहले ओमेक्स हाइट्स में अपना आवास बनवाया है। वहीं पर पत्नी मोनिका सिंह के साथ रहने लगे।
Lucknow, UP | Chocolates worth Rs 17 lakh stolen from a Cadbury godown
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 17, 2022
We've filed an FIR in the Chinhat police station. If anyone has any input, please guide us: Rajendra Singh Sidhu, Cadbury distributor pic.twitter.com/u2JrOSKPtW
राजेंद्र के मुताबिक वह कैडबरी के स्टॉकिस्ट हैं। मकान में गोदाम बना लिया था। सोमवार रात चोर देवराजी विहार स्थित मकान से करीब 17 लाख रुपये के चॉकलेट, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर व अन्य सामान एक लोडर पर लादकर ले गए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। राजेंद्र सिंह सिद्घू ने बताया कि उन्होंने चिनहट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।