फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की गला रेतकर की हत्या

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की गला रेतकर की हत्या

Sun, 09 Jun 2019 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की गला रेतकर की हत्या
गुडंबा में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला का गला रेता
विज्ञापन

परिवारीजनों को लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई, पुलिस कर रही लूट से इनकार
लखनऊ। गुडंबा के सीमांतनगर निवासी बिजली ठेकेदार की पत्नी किरण वर्मा (45) की शनिवार को घर में घुसे बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान वह घर पर अकेली थीं। शाम को बेटा जब फिल्म देखकर लौटा तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजनों को आशंका है कि लूट के दौरान किरण की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस लूट से इनकार कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी निवासी वीरेंद्र वर्मा घरों बिजली वायरिंग करने का ठेका लेते हैं। परिवार में पत्नी किरण, बेटा आशुतोष, बेटी स्वाति और निधि हैं। शनिवार को वीरेंद्र बाराबंकी गए थे। जबकि आशुतोष दोस्तों संग फिलम देखने गया था। निधि बड़ी बहन की ससुराल में थी। आशुतोष के मुताबिक, शाम करीब 7.10 बजे वह घर लौटा तो मुख्य द्वार अंदर से बंद था। इस पर उसने मां को कई आवाजें दीं। जवाब न मिलने पर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ। आशुतोष के मुताबिक, कमरे का दरवाजा धक्का देते ही खुल गया और कमरे में घुसते ही देखा कि किरण का शव बेड़ के नीचे पड़ा मिला। उनके गले से खून बह रहा था। आशुतोष ने पिता वीरेंद्र और गुडंबा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रवींद्र नाथ राय और क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक घर से कोई भी मूल्यवान सामान गायब नहीं है। इसके चलते लूट के दौरान हत्या किए जाने की बात साबित नहीं हो रही।
विज्ञापन


केबल से कसा गला, फिर रेता
वीरेंद्र के मुताबिक, किरण देवी के गले से खून रिस रहा था। उन्होंने गला रेत कर हत्या किये जाने का अंदेशा जताया। पुलिस के मुताबिक, केबल से बदमाशों ने किरण का गला कस दिया था। इसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हुई। गला कसे जाने के कारण खून बहने लगा। वहीं, वीरेंद्र ने गहने लूटे जाने का दावा किया। उनके मुताबिक, किरण की बाली, अंगूठी और चेन गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर से बंद हो गया था किरण का मोबाइल
बड़ी बहन स्वाति की ससुराल गई निधि हत्या की खबर मिलते ही लौट आई। उसने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे मां को कॉल की थी। पर उनका मोबाइल बंद बता रहा था। कई बार कॉल करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो लगा कि शायद मां सो रही हों। इसलिये फोन बंद कर दिया है।


पुलिस के मुताबिक हत्या में करीबी पर संदेह
लूट के दौरान हत्या किए जाने को पुलिस सिरे से खारिज कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह कुछ और है। हत्या में करीबी के शामिल होने की आशंका है। इसके पीछे कई तर्क भी पुलिस अधिकारियों ने दिए। गुडंबा प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, वीरेंद्र के घर सामने बने मकान में एक कुत्ता पला है। जो अपरिचित की आहट पाकर पर भौंकने लगता है। किरण के घर में बदमाशों के घुसने की आहट उसे भी नहीं लग सकी। उधर, मोहल्ले के लोगों ने भी अंजान व्यक्ति को वीरेंद्र के घर में जाते नहीं देखा है। ऐसे में हत्या का शक करीबी पर गहरा रहा है। किरण की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed