{"_id":"599492e54f1c1bd0118b46d6","slug":"151502909157-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के टेरा गांव में एक किशोर का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू किया है।
टेरा गांव के रहने वाले नितिन उर्फ छोटू (17) पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर लगे एक पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। इस घटना का पता लगने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने बताया कि निनित मंगलवार की देर रात तक अपनी चारपाई पर था जिसके बाद सुबह उसका शव पेड़ पर टंगा होने की जानकारी मिली। कहा मेरे बेटे को किसी ने घर से बुलाने के बाद उसकी हत्या कर दिया है। हालांकि इनके द्वारा अभी तक किसी के खिलाफ कोई नामजद तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मृतक दो भाईयों में छोटा होने के चलते परिवार में सभी का प्रिय था उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। पिता का कहना है कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है ऐसे में बेटे की हत्या जिसने भी की है उसे सजा दिलाकर रहूंगा। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी। कहा जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।