शादी में छेड़छाड़ पर जमकर धोए गए बराती, 15 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं से छेड़खानी पर गांव वाले व ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दूल्हे समेत 15 बराती घायल हो गए। इनमें तीन हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना बहराइच के धर्म कुंडा गांव की है, जहां गुरूवार देर रात द्वार चार के वक्त डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के बीच कुछ युवक घुस गए और उनसे छेड़छाड़ की, विरोध करने पर जमकर मारपीट हुई।
मारपीट में दूल्हा राजा, उसका भाई धर्मपाल. बाराती उमेश, ऋषभ, कैलाश, अरविन्द, दीनू समेत 15 लोग घायल हुए हैं, दूल्हे का छोटा भाई भोला घटना के बाद से गायब हैं।
दूल्हे ने ग्रामीणों पर जेवर व चढ़ावे के दो लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
जिला अस्पताल में भर्ती हैं बराती
बताया जाता है कि कोतवाली नगर के मोहल्ला सालार गंज के रहने वाले राजा पुत्र दिलीप कुमार का विवाह रामगाँव थाना अन्तर्गत धर्म कुंडा गाँव निवासी रंगीलाल की बेटी से तय हुआ।
गुरुवार शाम निर्धारित समय पर बारात पहुंची। बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद आगे के कार्यक्रम होने लगे।
रात को लगभग 11 बजे के आसपास द्वार चार के समय डीजे पर डांस कर रही महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद बवाल शुरू हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र के अनुसार सब कुछ नियंत्रण में है।