फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मुंबई पुलिस ने नानपारा में दी दबिश, किशोरी मिली

मुंबई पुलिस ने नानपारा में दी दबिश, किशोरी मिली

Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने नानपारा में दी दबिश, किशोरी मिली
नानपारा (बहराइच)। मुंबई की पुलिस टीम ने शनिवार को नानपारा के पचपेड़वा गांव में दबिश देकर एक किशोरी को पकड़ा है। उसे मुंबई में काम करने वाला गांव निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ लेकर फरार हुआ था। मुंबई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे दबिश देकर किशोरी को ढूंढ़ लिया। जबकि दोनों युवक घर से फरार हो गए। फर्जी सिमकार्ड देने वाले को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

मुंबई के रे रोड स्टेशन अंतर्गत जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी ने अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का केस दर्ज कराया था। 17 अक्तूबर को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पिता ने बहराइच के कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पचपेड़वा निवासी फिरोज पुत्र अब्बास अली और फुलवरिया निवासी अमील को नामजद किया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस को किशोरी के पचपेड़वा में होने की जानकारी हुई। जिस पर मुंबई से आए दरोगा फरीद खां, एचसीपी एसजे सिंधे, महिला सिपाही नीलेंद्र कामले, बैताली पवार आदि ने नानपारा पुलिस से संपर्क कर उसके घर पर छापेमारी की। घर से किशोरी को पकड़ लिया गया। जबकि दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने फर्जी आईडी पर सिमकार्ड देने वाले नानपारा के मोबाइल व्यवसायी सौरभ सिंह को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed