{"_id":"5b06fa684f1c1bb16e8b4647","slug":"111527183976-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोधा में मिले दंपती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अयोधा में मिले दंपती के शव
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में एक-दूसरे से बंधे मिले दंपती के शव
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मांझा में सरयू तट के किनारे बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को माझा में सहारा श्मशान घाट के पीछे नदी के किनारे युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ने आपस में एक-दूसरे के हाथ बांध रखे थे। जांच में सामने आया दोनों प्रेम विवाह कर चुके थे, मगर घर वाले पहले तो अंजान थे, बाद जब पता चला तो दुश्मन बन बैठे। दो दिन पहले ही अयोध्या पुलिस ने दोनों को घूमता देख पूछताछ की थी और लड़की को उसके मां-बाप को बुलाकर सौंप दिया था। सूचना पर सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, चौकी प्रभारी नयाघाट अमित मिश्र, रायगंज प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
तलाशी लेने पर युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नरेंद्र गुप्ता (24) पुत्र रामकुबेर निवासी रानीपुर बस्ती और युवती की शिनाख्त मधु गौतम (22) पुत्री अयोध्या प्रसाद निवासी लवकुशनगर रामघाट के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दोनों को अयोध्या के रामघाट क्षेत्र में देखा गया था। जिसके बाद पीआरवी 100 पुलिस ने दोनों को नयाघाट चौकी पहुंचाया। जहां उनसे पूछताछ कर लड़की के परिवारीजनों को बुलाकर लड़की को उनके सिपुर्द कर दिया। लेकिन लड़की के घर वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस पर वह फिर लड़के के साथ चली गई।
मृत लड़की के माता-पिता ने पुलिस के सामने बताया कि 20 मई को मधु ने शादी की बात पहली बार बताई थी। कहा था कि वह नरेंद्र से प्यार करती है और दोनों ने दो साल पहले ही शादी कर ली है। नरेंद्र नाका फैजाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके बाद परिवारीजनों ने दोनों से किसी प्रकार का संबंध रखने से इंकार कर दिया। पुलिस का मानना है कि इसी के बाद दोनों ने जान देने की सोची होगी। दो दिन बाद ही बृहस्पतिवार सुबह दोनों के शव सरयू किनारे मिले। सीओ अयोध्या राजकुमार साव का कहना है कि दोनों की लाश जब मिली जो दुपट्टे से दोनों के हाथ एक-दूसरे के साथ बंधे थे। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व नरेंद्र अयोध्या में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। जहां से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरूआत हुई। वर्तमान में नरेंद्र नाका फैजाबाद में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। यह बात जब परिवारीजनों को पता चली तो उन्होंने इनसे कोई भी संबंध रखने से इंकार कर दिया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। दोनों के परिवारीजनों को बुलाया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।