फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग युवक ने लगाई फांसी

पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग युवक ने लगाई फांसी

Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग युवक ने लगाई फांसी
सिरसिया (श्रावस्ती)। पत्नी को ससुराल विदा कराने गए विशुनापुर पड़वलिया निवासी युवक की ससुरालीजनों से झड़प हो गई। जिसका सिरसिया पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। देर शाम जमानत कराकर घर लौटे युवक ने फोन पर पत्नी से हुई झड़प के बाद कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में पत्नी व ससुराली जनों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर पड़वलिया निवासी राजेश कुमार जायसवाल (27) पुत्र नीबर प्रसाद जायसवाल का विवाह दो मार्च 2016 को थाना क्षेत्र के ऊधोपुरवा निवासी दुखी जासवाल की पुत्री पुनीता से हुआ था। कुछ दिन पूर्व पुनीता अपने भाई संजय के साथ मायके गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौट रही थी। बुधवार को पुनीता को विदा कराने गए राजेश का पत्नी सहित ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में उप जिलाधिकारी भिनगा सौरभ दूबे के न्यायालय पर पेश किया गया था। जहां से शुक्रवार को वह जमानत पर छूट कर घर लौटा था। देर शाम इसी बात को लेकर राजेश की पुनीता सहित उसके घर वालों से फोन पर पुन: वाद विवाद हुआ था। जिससे आहत हो राजेश ने अपने कमरे में लगे कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब परिवारीजन उसे जगाने गए तो उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतारवाया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया बृजेश कुंवर यादव बताते हैं कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed