फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 year old boy committed suicide in lucknow.

मां की साड़ी से फांसी लगाकर मासूम ने दी जान

Sun, 23 Nov 2014 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Nov 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
11 year old boy committed suicide in lucknow.

गाजीपुर थानाक्षेत्र में शनिवार को 11 साल के मासूम बच्चे ने बीमारी से तंग होकर फांसी लगा ली। पिता ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर गाजीपुर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि लवकुश नगर में सी 303 निवासी मजदूर प्रमोद कुमार कश्यप शनिवार सुबह काम पर गया था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी कलावती झाड़ू पोंछा करके निकल गई थी। घर में उनके पांच बच्चे सुजीत (11), प्रदीप, वैष्णवी, दीपक और मनोज थे। दोपहर करीब 12 बजे अन्य बच्चों ने सुजीत को घर में लगे टीन शर्ट के एंगेल में मां की साड़ी के फंदे के सहारे लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर कुछ ही देर में प्रमोद वहां आ गया। उसने फंदा खोलकर सुजीत को नीचे उतारा और राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गया।

मोहल्लेवालों ने दी पुलिस को सूचना

11 year old boy committed suicide in lucknow.

डॉक्टरों ने जांच के बाद सुजीत को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मोहल्ले वालों ने गाजीपुर पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर दरोगा चंद्र भान यादव मौके पर पहुंचे।

मां कलावती ने बताया कि सुजीत को कई दिनों से बुखार था। उसे पेट में अक्सर दर्द रहता था। कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ।
 
इससे वह परेशान था। वह पास के आदर्श विद्या मंदिर में पहली कक्षा में पढ़ता था। सुबह पेट में दर्द होने की बात कहकर उसने स्कूल जाने से मना कर दिया था।
 
इसको लेकर पिता प्रमोद ने उसे डांट दिया था। इससे वह और दुखी हो गया और उसने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed