फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट लिखाने पहुंची किशोरी से थाने में छेड़छाड़

दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट लिखाने पहुंची किशोरी से थाने में छेड़छाड़

Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट लिखाने पहुंची किशोरी से थाने में छेड़छाड़
दुष्कर्म के प्रयास की घटना में कार्रवाई के लिए थाने पहुंची किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन

गौरीगंज। दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची एक पीड़िता के साथ मुसाफिरखाना थाने में एक सिपाही ने छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि वह सिपाही का नाम नहीं जानती लेकिन सामने आने पर उसे पहचान सकती है। इस आरोप के संबंध में किशोरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

मुसाफिरखाना थाने के एक गांव में 12 अक्तूबर को दलित परिवार की 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसे दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। लड़की की चीख-पुकार पर लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी आरोपी युवक को थाने ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन युवक को थाने से ही छोड़ दिया। दूसरे दिन मां के साथ किशोरी थाने पहुंची।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता को एक सिपाही कार्यालय से किनारे ले गया और उससे घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद उससे छेड़छाड़ (जैसा उसने 12 अक्तूबर को हुई घटना के बारे में बताया) की। सिपाही की इस हरकत से दहशतजदा किशोरी व उसकी मां थाने से भाग निकले। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। बुधवार देर रात इस संबंध में किशोरी के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी पर लगे आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वीडियो में किशोरी ने कहा है कि वह सिपाही को नाम से नहीं जानती लेकिन सामने आने पर उसे पहचान सकती है। एसएचओ विश्वनाथ यादव ने कहा कि दुलापुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह व पलिया, मुंशीगंज निवासी शिवशंकर दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज है। पुलिस पर लगे आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

कराई जाएगी जांच : एसपी
एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मामले की गहन छानबीन कराई जाएगी। कोई पुलिसकर्मी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed