फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

फर्जी बैनामा कर एक करोड़ हड़पे, चार पर केस

Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। फर्जी आधार कार्ड के जरिये किसी दूसरे व्यक्ति को रजिस्ट्री ऑफिस में खड़ा करके कई बैनामा कर दिए गए। जमीन के मालिक ने एसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर बुधवार देर शाम शहर कोतवाली में एक कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी अजय सिंह ने एसपी अनुराग वत्स को बताया कि, लखनऊ जिले के दिलकुशा निवासी ओइकोश्रीम इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौभाग्य ने अंबेडकरनगर जिले के गुवावाजमालपुर निवासी रामउदय यादव, शहर कोतवाली के कृष्णानगर निवासी धर्मेंद्र सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनाकर किसी दूसरे व्यक्ति को रजिस्ट्री ऑफिस में अजय सिंह बनाकर खड़ा कर दिया और अपने नाम जमीन लिखा ली।
विज्ञापन

इसके बाद 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2021 के बीच चार लोगों के नाम अलग-अलग बैनामा किए गए। अजय ने एसपी से बताया कि उसने खतौनी निकालकर देखी तो जमीन फर्म के नाम दर्ज पाई गई। अजय ने मुकदमे में कहा है कि इससे करीब एक करोड़ रुपया आरोपियों ने हड़पा है। शहर कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी आदि के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed