फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police raid in home of akshay mishra in Barabanki in connection with Manish Gupta murder case.

मनीष गुप्ता हत्याकांड: आरोपी दरोगा के बाराबंकी स्थित घर पर छापा, एक परिजन को साथ ले गई एसआईटी

Sat, 09 Oct 2021 12:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 09 Oct 2021 12:23 PM IST
सार

मनीष गुप्ता हत्याकांड में एसआईटी ने शुक्रवार रात आरोपी दरोगा अक्षय मिश्रा के घर छापेमारी की। हालांकि, अफसरों ने मामले पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।

विज्ञापन
Police raid in home of akshay mishra in Barabanki in connection with Manish Gupta murder case.
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर के होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के मामले में आरोपी दरोगा के बाराबंकी के स्थित घर में शुक्रवार को एसआईटी ने छापा मारा। बताया जाता है कि टीम यहां से दरोगा के एक परिजन को भी साथ ले गए हैं । हालांकि पुलिस अधिकारी इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के मोहन नगर मोहल्ले में गोरखपुर में हुए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी दरोगा अक्षय मिश्रा का घर है। पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार की सुबह यहां पहुंची एसआईटी ने छापा मारा। वहां दरोगा की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस दौरान दरोगा के परिजन को पुलिस टीम साथ लेकर गई है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है लेकिन कोई अफसर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


फरार पुलिसकर्मियों पर डेढ़ लाख का इनाम
गोरखपुर में हुए मनीष हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे छह पुलिसकर्मियों पर कुल डेढ़ लाख का इनाम घोषित किया गया है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। एसटीएफ और पुलिस टीम फरार हत्यारोपियों की तलाश में यूपी के छह जिलों में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल अभी तक किसी का सुराग नहीं लगा है। गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित कृष्णा पैलेस होटल में 27 सितंबर की रात पुलिस की पिटाई से बर्रा तीन निवासी मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। वारदात के वक्त वह अपने दो अन्य मित्रों के साथ रूम नंबर 512 में थे। मामले में मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने तत्कालीन थाना प्रभारी जगत नारायण सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ  हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दोषी पाए जाने पर सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने शुक्रवार को आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह निवासी मुसाफिरखाना, अमेठी, तत्कालीन एसआई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी नरही बलिया, एसआई विजय यादव निवासी बक्सा, जौनपुर,  एसआई राहुल दुबे निवासी कोतवाली देहात, मिर्जापुर, मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर गाजीपुर, आरक्षी प्रशांत कुमार निवासी सैदपुर, गाजीपुर के खिलाफ 25-25  हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

मीनाक्षी बोलीं, नियुक्ति से पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी चाहिए

मनीष की पत्नी मीनाक्षी की केडीए में ओएसडी पद की नौकरी के लिए शासन की हरी झंडी मिल गई है। शासन ने गुरुवार को ही उनके घर पर नियुक्ति पत्र भेज दिया था। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कराने के बाद मीनाक्षी को नौकरी मिल जाएगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मीनाक्षी का कहना है कि नौकरी परिवार के लिए जरूरत है, लेकिन उनकी प्राथमिकता पति के हत्यारोपियों को सजा दिलाना है। जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती उनका संघर्ष जारी रहेगा।  उनका कहना था कि मुझे नौकरी नहीं, पहले मेरे पति के हत्यारे पुलिस वालों की गिरफ्तारी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed