{"_id":"5f3420248ebc3e3cbf1ffef1","slug":"crime-lucknow-news-lko5348934187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चरा रहे युवक को शरारती तत्वों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चरा रहे युवक को शरारती तत्वों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। पखरौली रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को बकरी चरा रहे एक युवक की शरारती तत्वों ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मारपीट करने वाले कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज निवासी अब्दुला (19) पुत्र शरीफ राईन मगंलवार को गांव के बाहर पड़ोस के किसी युवक के साथ पखरौली रेलवे स्टेशन के पास बकरी चराने गया था। इस बीच वहां पर कुछ अन्य लोग पहुंचे और अब्दुला की पिटाई कर दी।
सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन अब्दुला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मारपीट करने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।