फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime law and order under the protection of power in the state collapsed: Akhilesh

प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अपराध कानून व्यवस्था ध्वस्त : अखिलेश

Sun, 14 Feb 2021 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Crime law and order under the protection of power in the state collapsed: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में खुलेआम सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में दहशत है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। व्यापारियों का जान-माल सुरक्षित नहीं है। महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। प्रयागराज के धूमनगंज में छेड़छाड़ का विरोध कर रहे फौजी की हत्या, ग्रेटर नोएडा में अपहृत बच्चे की हत्या और औरैया में सर्राफ  की गोली मार कर हत्या एवं लूट की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। बदहाल कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस के अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं। सरकार के पास दृढ़ इच्छाशक्ति का अभाव है। भाजपा सरकार सूबे में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा, सपा सरकार में कानून का शासन बनाए रखने के लिए अनेक सुधार किए गए थे। यूपी डायल-100 से लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की विश्वस्तरीय व्यवस्था थी। महिला हेल्पलाइन 1090 से महिला उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार कमी हो रही थी, लेकिन प्रदेश में बीते चार वर्ष में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस मशीनरी शिथिल हो गई है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने यूपी की बिगड़ती छवि पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार का एजेंडा समाज का सद्भाव बिगाड़ना हो तो कानून का राज स्थापित कैसे होगा? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अपराध मुक्त होने का झूठा सपना दिखाकर जनमत हासिल करने वाली भाजपा के खिलाफ  जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश को खुशहाली और प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए समाजवादी सरकार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के निधन पर अखिलेश दुखी
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर के मछली शहर से पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव (69) के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed