फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

स्कूल के पास लापता नवजात बरामद

Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
खरगूपुर (गोंडा)। दो दिन पूर्व सोते समय मां की गोद से गायब नवजात को पुलिस ने लावारिस हालत में एक निजी विद्यालय के पास से बरामद किया है। थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा बल्दीजोत निवासी राकेश सोनकर का एक माह का नवजात बेटा शिवम अपनी मां के साथ मड़हे में सो रहा था। भोर में राकेश की पत्नी सुनीता देवी की नींद खुली तो उसका बेेेटा गायब था। राकेेश की पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के साथ लोग आ गए और नवजात की खेतों में तलाश की गई। मगर उसका कही पता नहीं चला। सूचना पुलिस टीम ने भी नवजात की तलाश की। मगर कामयाब नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह गोंडा- बलरामपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के बाहर खंभे पर प्लास्टिक की कंडिया में नवजात बच्चे को किसी ने रखकर कंडिया टांग दी थी। नवजात के रोने की आवाज सुनकर विद्यालय के प्रबंधक भवानी प्रसाद शुक्ल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरिक्षक प्रतीक पांडेय, हेड कान्सटेबल शशांक शेखर यादव, महिला आरक्षी हिमांशी अवस्थी पहुंचे और बच्चे को लेकर थाने आए। जहां नवजात की मां व पिता ने उसकी पहचान अपने पुत्र शिवम के रूप में की। इसके बाद बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके पिता राकेश व मां सुनीता को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि साजिश के तहत बच्चे को चुराने में शामिल साजिश कर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed