फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाने पर हंगामा

Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने की सूचना पर शु्क्रवार सुबह पुलिस ने शहर में पूर्व मंत्री के स्कूल में छापा मारा। पुलिस को यहां 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य मिले। पुलिस सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोतवाली ले आई। इसकी सूचना भाजपा व सपा के कई नेता भी पहुंच गए। यहां दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों दलों के नेताओं को कोतवाली से बाहर कर दिया और हंगामा कर रहे समर्थकों दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के बहराइच रोड स्थित पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के एक स्कूल में गुरुवार को विकासखंड रूपईडीह 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे। सपा नेताओं के अनुसार पार्टी की तरफ से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। उधर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने की उनके परिवार के लोगों ने सूचना दी थी। जिसके बाद पूरी रात पुलिस क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तलाश करती रही। सुबह पता चला कि बहराइच रोड स्थित पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के स्कूल में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद हैं।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोतवाली ले आई। इसका पता चलते ही भाजपा व सपा के कई नेता समर्थकों संग कोतवाली पहुंच गए। दोनों दलों के नेताओं के आने के बाद कोतवाली में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों दलों के नेताओं को कोतवाली से बाहर कर दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई थी। पार्टी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मंत्रणा के बाद आगे की रणनीति तय करनी थी। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी मर्जी से आए थे। मगर भाजपा के दबाव में मौके पर पहुंची पुलिस सभी सदस्यों को कोतवाली पकड़ लाई। - नरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज

परिजनों की सूचना पर मारा छापा
रूपईडीह के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिवार के लोगों ने गुरुवार की देर रात दी थी। तभी से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। इसी बीच पता चला कि शहर के बहराइच रोड स्थित एक स्कूल में कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाकर रखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस टीम भेजकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक से छुड़ा लिया गया और कोतवाली लाया गया। जहां कुछ लोग आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे। हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक से रिहा कराकर उनके घर भेज दिया गया है। - संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed