{"_id":"60dca8d98ebc3ebb9325cc6e","slug":"crime-gonda-desk-news-lko5848844123","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी एक युवक ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बुधवार को बताया कि मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी हिमांशु वर्मा (26) अपने दोस्त के साथ सिसई घाट गया था। दोस्त को बैग व अन्य सामान देकर हिमांशु ने नदी में छलांग लगा दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
परिजनों, पड़ोसियों व पुलिस की टीमें रात भर नदी किनारे हिमांशु की तलाश करती रही, लेकिन कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ सिटी वरुण मिश्र व एसडीआरएफ की टीम राप्ती नदी पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सकता है। परिजनों व रिश्तेदारों का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने बताया कि नदी में युवक की तलाश कराने के साथ-साथ नगर कोतवाली की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।