{"_id":"5ab8c1eb4f1c1be73f8b5019","slug":"cricketer-parthiv-patel-said-selection-in-team-india-is-very-tough","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर पार्थिव पटेल बोले- अब टीम इंडिया में जगह पक्की करना आसान नहीं, अच्छा खेलने वाले को ही मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर पार्थिव पटेल बोले- अब टीम इंडिया में जगह पक्की करना आसान नहीं, अच्छा खेलने वाले को ही मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Mar 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
‘विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में टीम सेलेक्शन के दौरान कंपटीशन होना स्वाभाविक है। खिलाड़ी को अब अपनी जगह पक्की करने के लिए लगातार बढ़िया खेलना होगा, नहीं तो कोई और उसकी जगह ले लेगा। जहां तक विकेटकीपरों का सवाल है तो धोनी को छोड़ दिया जाए तो मेरे, साहा और दिनेश कार्तिक के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, जिसका लुत्फ उठा रहा हूं। हम में से जो बेहतर होगा, वह टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगा।’ यह कहना है कि अंतरराष्ट्रीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल का, जो लखनऊ में आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के प्रमोशनल इवेंट में आए हुए थे।
हाल ही में श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में दिनेश कार्तिक की यादगार पारी के बाबत उन्होंने कहा कि फाइनल को मैं टीवी में देख रहा था। कार्तिक ने वाकई ऐतिहासिक पारी खेली। हर भारतीय क्रिकेटर उनके जैसे प्रदर्शन करने का सपना देखता है। मैं उनके प्रदर्शन और टीम इंडिया की खिताबी जीत के लिए बहुत खुश हूं।
आईपीएल में इस बार नई टीम रॉयल चैलेंजर्स के बारे में पार्थिव ने कहा कि मैं कई टीमों से आईपीएल खेल चुका हूं, इसलिए रॉयल चैलेंजर्स से तालमेल बैठाने में कोई कमी नहीं आएगी। यह सही है कि हमारी टीम अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार हमारा लक्ष्य खिताब जीतना ही रहेगा।

Trending Videos
टी-20 में जलवा दिखाने को बेकरार
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स की तेज गेंदबाजी की कमान संभालने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि मैं भारत के लिए टेस्ट और वनडे में खेल चुका हूं, लेकिन टी-20 में केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाना मेरा लक्ष्य होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। टीम इंडिया में तेज गेंदबाजों के बीच कंपटीशन के बाबत उन्होंने कहा कि नए तेज गेंदबाजों के आने से प्रतिस्पर्धा निश्चित रूप से बढ़ी है। ऐसे में हमें हर समय खुद को फिट रखना होगा, ताकि बेहतर प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह पक्की कर सके। साथ ही हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत हुई है, जिससे किसी एक गेंदबाज पर अनावश्यक दबाव भी कम हुआ है।
आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज सिराज अहमद टीम इंडिया के लिए किए पिछले प्रदर्शन को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करना मेरा लक्ष्य है, जिसके लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। उधर, एक अन्य तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी का कहना है कि प्रथम श्रेणी के बाद टी-20 में अपना प्रदर्शन सुधारना मेरी प्राथमिकता होगी। अगर टीम प्रबंधन मुझे मुकाबले में उतरता है तो मैं अपनी ओर से शत प्रतिशत योगदान दूंगा, ताकि आगे भी खेलने का मौका मिलता रहे।