फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cricket match in green park kanpur

खत्म हुआ वनवास, ग्रीन पार्क फिर बनेगा मेजबान

Wed, 18 Sep 2013 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
cricket match in green park kanpur

चार साल से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के लिए तरस रहे ग्रीनपार्क स्टेडियम का ‘ड्राई स्पेल’ खत्म हो गया है।

विज्ञापन


ग्रीनपार्क में नवंबर में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के टेस्ट मैच को हरी झंडी मिल गई है।

इस बात का ऐलान मंगलवार को स्टेडियम का दौरान कराने आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सदस्य राजीव शुक्ला और प्रदेश सरकार के खेल मंत्री नारद राय और सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने किया।

इसके अलावा प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच ग्रीनपार्क के मेंटिनेंस को लेकर एमओयू (सहमति पत्र) पर भी इस माह के अंत तक सहमति बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रीनपार्क के मेंटिनेंस का जिम्मा यूपीसीए को मिल जाएगा। वेस्टइंडीज से होने वाले टेस्ट मैच के मद्देनजर जल्द जिला प्रशासन, यूपीसीए और खेल विभाग की एक समिति का बनाकर स्टेडियम के बाकी कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई सदस्य राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नवंबर में होने वाली भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के पांच वनडे और दो टेस्ट मैच में कोई एक मैच ग्रीनपार्क में कराया जाएगा।

हालांकि, ग्रीनपार्क को टेस्ट मैच मिलने की संभावना ज्यादा है। जल्द बीसीसीआई की टूर एंड फिक्चर कमेटी की बैठक में मैच की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खेल विभाग ने यहां पर अच्छा काम किया है। एक महीने के भीतर बीसीसीआई और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के सदस्य ग्रीनपार्क का मुआयना करने आएंगे। स्टेडियम के सिर्फ ड्रेसिंग रूम में थोड़ा काम बाकी है, जिसे समय से पहले ही पूरा करा लिया जाएगा।

जल्द मिलेंगे तीन और मैच
राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत-वेस्टइंडीज के मैच के बाद ग्रीनपार्क में तीन और मैच कराए जाएंगे। ये मैच यहां से स्थानांतरित हुए तीन मैच के एवज में बीसीसीआई से मांगे जाएंगे।

आईपीएल मैच कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईपीएल के लिहाज से अभी स्टेडियम को और दुरुस्त करना पड़ेगा। मैच फिक्सिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीसंत के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास पुख्ता सबूत थे, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

कानपुर में बनेगा एक और स्टेडियम
प्रदेश के खेल मंत्री नारद राय ने कहा कि कानपुर में एक और स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने डीएम समीर वर्मा को जमीन तलाशने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन स्वीकृत होने पर तुरंत ही दूसरे स्टेडियम का निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।


इस मौके पर उन्होंने बीसीसीआई सदस्य राजीव शुक्ला से वाराणसी में रणजी ट्राफी का एक मैच कराने की मांग भी की। इस पर राजीव शुक्ला ने जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द अपनी स्पोर्ट्स पालिसी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed