{"_id":"5f82fcaa8ebc3e9b7965a735","slug":"create-a-special-strategy-for-districts-with-more-than-100-active-cases-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों के लिए बनाएं विशेष रणनीति: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों के लिए बनाएं विशेष रणनीति: योगी
Sun, 11 Oct 2020 06:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस सिस्टम को पूरी सक्रियता के साथ जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 100 से अधिक संख्या में सक्रिय केस वाले जिलों में स्थानीय स्तर पर विशेष रणनीति बनाकर कोविड-19 पर नियंत्रण की कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किए जाएं। इनकी मॉनिटरिंग डीएम व सीएमओ करें। उन्होंने कहा कि ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ के संदेश को समझते हुए कोविड-19 का प्रसार रोकने केलिए निरतर कार्य करना होगा। आम लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड से बचाव व सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाए। धान क्रय केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन हर हाल में कराया जाए।
सीएम योगी ने कहा कि इस समय स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का कार्य किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के दौरान साफ-सफाई, एंटी लार्वा रसायनों व चूने का छिड़काव हो। उन्होंने इस अभियान के तहत सभी कार्यों की मॉनीटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि 15 अक्टूबर को वर्ल्ड हैंड वॉश डे के अवसर पर विशेष अभियान चलाते हुए कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब्जियों के अधिक दामों पर नियंत्रण के लिए डीएम स्तर से कार्यवाही की जाए।