{"_id":"59cce05d4f1c1bae538b4d39","slug":"cpet-admit-card-will-be-available-on-lucknow-university-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपैट-2017 : पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा, 29 सितंबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपैट-2017 : पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा, 29 सितंबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने जा रही कंबाइंड प्री-आयुष टेस्ट-2017 (सीपैट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन
दाखिले के लिए कुल 21,007 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनकी प्रवेश परीक्षा चार अक्तूबर को लखनऊ के साथ ही बनारस, बरेली, आगरा और गोरखपुर में होगी।
सीपैट के जरिये राजकीय व निजी मेडिकल कॉलेजों की यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी की सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 30,258 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 21,007 अभ्यर्थियों ने अपना फॉर्म पूरा किया।
विज्ञापन
29 सितंबर से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सीपैट के माध्यम से प्राइवेट कॉलेज में यूपी से बाहर के अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकेंगे, जबकि सरकारी कॉलेज में दाखिले के लिए अभ्यर्थी का यूपी का निवासी होना जरूरी है।
विज्ञापन