{"_id":"633417d22c03d81c9a21c75f","slug":"cows-found-infected-with-lumpi-virus-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharaich News: लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि, पशुपालकों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharaich News: लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि, पशुपालकों में हड़कंप
Wed, 28 Sep 2022 03:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:15 PM IST
सार
बहराइच में गायों के लंपी वायरस से ग्रस्त पाए जाने पर पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। गायें तेज बुखार से पीड़ित हैं और उनके शरीर पर चकत्ते पड़ गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पशुओं में तेजी से फैलने वाले लंपी वायरस ने जिले में दस्तक दे दी है और जिले की एक गौशाला की चार गायें लंपी वायरस से ग्रसित पायी गई हैं। लंपी वायरस के फैलने की सूचना से पशुपालकों में हड़कंप की स्थिति है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर लंपी से ग्रसित गायों को अलग रखने की सलाह दी है साथ ही वायरस से ग्रसित गायों का इलाज शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शहर स्थित अग्रसेन गौशाला में चार गायों में लंपी वायरस फैलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद तत्काल पशु चिकित्सकों की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चारों गायें तेज बुखार से पीड़ित हैं और उनके शरीर पर चकत्ते पड़ गये हैं। उन्होंने बताया कि लंपी वायरस से बचाव के लिए गायों का जरुरी इलाज शुरु कर दिया है। साथ ही अन्य गायों को वायरस से बचाने के लिए उनका बाड़ा अलग कर दिया है।
विज्ञापन
डॉ. प्रसाद ने बताया कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। किसी भी पशुपालक को घबराने की जरुरत नहीं है। वहीं, बुधवार को लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण वाहन भी रवाना किए गए हैं। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने हरी झंडी दिखाकर टीकारण वाहन को रवाना किया।