फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cow smuggling should be ban immediately, says cm adityanath

यूपी सीएम ने ली अधिकारियों की क्लास, देखें कमरे की भीतर क्या मिले निर्देश

Wed, 22 Mar 2017 04:19 PM IST
amarujala.com, written by काजल शर्मा
amarujala.com, written by काजल शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
cow smuggling should be ban immediately, says cm adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और शासन के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। 

विज्ञापन


उन्होंने गौ तस्करी पर तत्काल पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अवैध काम में लगे अराजक तत्वों की क्षेत्रवार पहचान करने एवं इसमें लगे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को द‌िए। 
विज्ञापन


सीएम ने बूचड़खाने बंद करवाने के ल‌िए अधिकारियों से एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा साथ ही आगाह किया क‌ि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अखिलेश सरकार में जिन लोगों को सुरक्षा दी गई थी उसकी भी समीक्षा करने के निर्देश दिए ताकि पुलिस का अनावश्यक भार कम हो और उन्हें जनता की सुरक्षा में लगाया जा सके।

सीएम ने पुलिस गश्त बढ़ाने के ‌भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए इसकी समीक्षा की जाए। इसके साथ ही, विशेष रूप से रात्रि में पुलिस की गश्त पर और अधिक ध्यान दिया जाए, ताकि चोरी एवं डकैती आदि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। 

सीएम ने गंदगी को बीमारी की मुख्य वजह बताया और कहा क‌ि सरकारी विभागों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और जनता को जागरूक करने के ल‌िए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed