{"_id":"611cba22efa10c3da1225d8a","slug":"covid-update-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने करवाया कोरोना टीकाकरण, 17 जिले संक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने करवाया कोरोना टीकाकरण, 17 जिले संक्रमण मुक्त
Wed, 18 Aug 2021 01:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:13 PM IST
सार
प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 17 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बलिया, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि सूबे में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 06 करोड़ 06 लाख के पार हो चुका है। 05 करोड़ 11लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। 95 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 17 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बलिया, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 22 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 419 है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 97 लाख 503 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 32 हजार 727 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 35 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
Trending Videos
16 लाख से ज्यादा प्रदेशवासी संक्रमण से मुक्त
अब तक 16 लाख 85 हजार 819 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही।