फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   covid test is compulsory for hospital staff

अस्पताल स्टाफ की हर 15 दिन में होगी कोविड जांच

Tue, 24 Nov 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
covid test is compulsory for hospital staff
सीएमओ को उपलब्ध करानी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए सभी अस्पतालों के मेडिकल, नॉन मेडिकल संग सुरक्षा से जुड़े स्टाफ की हर 15 दिन में कोविड जांच करानी होगी। इसकी पूरी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराना भी जरूरी होगा। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी।
इसके साथ ही कोरोना मरीजों को घर जाकर दवाएं देने, उनके ऑक्सीजन स्तर की जांच करने, आवश्यक सलाह देने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में रैपिड रिस्पॉन्स टीमें (आरआरटी) सक्रिय भूमिका निभाएंगी। डीएम ने निर्देश दिया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान सबसे पहले संक्रमित मरीज के घर के आसपास रहने वालों की जांच हो, जो मरीज के संपर्क में आए हैं। इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की सही पहचान की जाए और उनका सही रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. संजय भटनागर का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को शिकायत रहती है कि लोग जांच कराने से कतराते हैं तथा कई तो विरोध भी करते हैं। ऐसे मामलों में उन्होंने आरआरटी टीमों को पुलिस से सहयोग लेने के लिए कहा है। साथ ही फर्जी रिपोर्टिंग पर पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed